उमेश यादव/कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा के नगर पंचायत में होने वाले पाली महोत्सव का बहिष्कार किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही भाजपा पार्षदों ने भी आयोजन का विरोध किया है। दरअसल, जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। 

आयोजन का क्यों किया बहिष्कार 

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पूरे जिले को निमंत्रण दिया गया, लेकिन उन्हें नहीं दिया गया। यही वजह है कि, आयोजन के पहले दिन लोग नहीं आए और भीड़ के नाम पर गिने-चुनी जनता मौजूद रही है। वैसे तो स्थानीय जनप्रतिनिधीयों को इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करनी चाहिए, लेकिन ऐसा करने से उन्होंने मना कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिन तक कोरबा में पाली महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही भाजपा पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व के साथ महिला दिवस भी मानाया जा रहा है। इसलिए इस आयोजन में महिला सशिक्तकरण का स्वरूप दिया गया है। पहले दिन बालीवुड गायिका सोना महापात्रा की प्रस्तुति और अश्विका साव का कत्थक नृत्य देखने को मिला। वहीं पद्मश्री सुरेंद्र दुबे और उनके टीम ने कविताओं की प्रस्तुति दी।