Logo
प्रदेश कद्दावर नेताओं में शुमार बृजमोहन अग्रवाल ने प्रत्याशी बनाए जाने पर जीत का भरोसा जताया है। उनका दावा है कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी चलेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा में भी मोदी गारंटी चलेगी। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है.. जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव में मैंने सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी, वैसी ही जीत लोकसभा चुनाव में भी मुझे मिलेगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पार्टी ने उन्हें आज तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पालन उन्होंने किया है। हम प्रदेश की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। 

लोरमी विधायक रहे तोखन साहू

वहीं बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए तोखन साहू 2013 में लोरमी से विधायक निर्वाचित हुए थे। डॉ. रमन सिंह की सरकार में तोखन साहू संसदीय सचिव भी बनाए गए थे। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र भी साहू बहुल माना जाता है। पिछली बार भी यहां से अरुण साव भाजपा से सांसद चुने गए थे।

दो बार जिला पंचायत सदस्य, एक बार जनपद अध्यक्ष भी रहे राठिया 

रायगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए राधेश्याम राठिया, घरघोडा के ग्राम छर्रा टांगर गांव के सरपंच रहे हें। वे दो बार रायगढ़ जिला पंचायत के सदस्य रहे, एक बार जनपद पंचायत अध्यक्ष घरघोड़ा भी रह चुके हैं। राधेश्याम राठिया कक्षा 12वीं तक की शिक्षा हासिल की है।सन 2000 में सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, सन 2005 में अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोडा, सन 2010 में सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ एवं निर्विरोध सदस्य जनपद पंचायत घरघोड़ा निर्वाचित हुए। इसी तरह 1991 से लेकर अभी तक संगठन के अलग-अलग पदों पर रह कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

5379487