रायपुर- विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने  4 लाख 91 हजार 207 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया था। दूसरे दिन मुख्यमंत्री, खाद्यमंत्री, महिला बाल विभाग से संबंधित विषय पर चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरती हुई नजर आने वाली है।

बता दें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे। मंत्री ओपी चौधरी नगर, ग्राम निवेश अधिनियम की अधिसूचना सदन के पटल पर रखेंगे। वित्त मंत्री छग विनियोग विधेयक की पुनर्स्थापना करेंगे। वहीं ध्यानाकर्षण में मुंगेली की जर्जर सड़कों का मामला खरमाएगा। वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहिले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने वाले हैं। 

हमारी सरकार किसानों के लिए कर रही कार्य...

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि, हमारी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। किसानों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकार बनते ही बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में पहुचाई गई है। साथ ही मोदी गारंटी पर काम किया जा रहा है। 'जल जीवन मिशन' को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। पीएम आवास, महतारी वंदन जैसी योजना का उल्लेख किया गया है। नक्सलियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही हमारी सरकार कर रही है इसे भी बताया गया है। हालांकि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट तक स्थगित हो गई थी। 

राज्य सरकार असत्य बुलवा रही...

अभिभाषण के बीच विपक्ष की टोका टाकी जारी रही है। राज्यपाल के अंग्रेजी में भाषण पढ़ने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, भाषण को पढ़ा हुआ मान लिया जाए, वहीं पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, राज्यपाल से असत्य कथन बुलवा रही है। 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों का विश्वास बढ़ेगा...

राज्यपाल ने बताया कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों का विश्वास राज्य सरकार जीत रही है।  नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जिला पुलिस बल के निर्देशों के साथ कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार विभिन्न सांस्कृतियों को बढ़ावा दे रही है, पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। शक्तिपीठों को हमारी सरकार संस्कृति के साथ पर्यटन का केंद्र बना रही है। पर्यटन के विकास के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। 

हर मोर्चे पर कार्य जारी है...

राज्यपाल ने कहा कि, सामाजिक सद्भाव को बनाने सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। श्री राम का नाम दुनिया के साथ छत्तीसगढ़ में रामायण मंडलियों की तरफ से जोड़ा गया है। श्री रामलला योजना शुरू करके हमारी सरकार अयोध्या में लोगों को दर्शन करा रही है।