रायपुर- राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। सरकारी बंगले में गोली चलने के बाद प्रधान आरक्षक अजय सिंह की अस्पताल में मौत हो गई है। जिसमें असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के भी घायल होने सूचना मिली है। 

प्रधान आरक्षक हथियारों की सफाई कर रहे थे 

बता दें, आज सुबह करीब 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे हुए Apc राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल गोली चली और APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिसके बाद उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। वहीं घायल APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है।