रामचरित द्विवेदी/मनेन्द्रगढ़- शिव की आराधना के लिए कल यानी 8 मार्च को भक्त अपने घरों में या मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई देंगे, हर जगह शम्भू के विवाह की चर्चा रहेगी, मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ नजर आएगी। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शिव विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में की जा रही है। 

बता दें, कार्यक्रम के मुताबिक आज 8 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से बाबा की बारात निकाली जायेगी, इसके लिए शिव भक्तों की तरफ से पूरे क्षेत्र में आमंत्रण पत्र भी बांटे गए हैं। भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकम्पा से महाशिवरात्रि के पावन के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ और मां गौरा की शादी का आयोजन किया गया है। आयोजन में सनातन परंपरा के अनुसार सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 

फाल्गुन कृष्ण पक्ष का आयोजन 

इस बार फाल्गुन कृष्ण पक्ष, जो 6 मार्च को हुआ है, इसमें श्री गणेश पूजन का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आयोजन के दूसरे दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष यानी आज मातृका पूजन और मण्डपाच्छादन किया गया है। इस कार्यक्रम में हल्दी, मेंहदी की रस्म की गई थी। जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया था। भगवान शिव पार्वती के विवाह के मंगल गीत भी गाए थे। 

शिव विवाह का आयोजन किया जायेगा

मनेन्द्रगढ़ में शिव विवाह का आयोजन किया जायेगा। इसके पहले बाबा की बारात निकाली जायेगी। बाबा की बारात दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, खेड़िया टाकिज के पास से होकर नगर भ्रमण करते हुए जोड़ा तालाब, नील कंठेश्वर , शिव मंदिर, मनेन्द्रगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शिव मित्र मंडली के सभी सदस्य सक्रिय हैं।