रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादले की जद में अपर संचालक, संयुक्त संचालक, संयुक्त सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी, वित्त अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक ग्रेड 1, सहायक ग्रेड 2 तक के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

1. यहां देखें आदेश 2. यहां देखें आदेश 3. यहां देखें आदेश 

अपर संचालक डॉ. अल्पना घोष को वित्तीय प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के साथ ही  अतिरिक्त प्रभार अपर संचालक संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन से संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं 
गिरीश कोल्हे अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग भेजा गया है। राजेश कुमार सिसोदिया संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग को अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, में पदस्थ किया गया है।