CGPSC 2023: नंदिनी साहू ने हासिल किया 5वीं रैंक; पिता के सपने को पूरा करने दिलोजान से की मेहनत

साजापाली की नंदिनी साहू ने तीसरे प्रयास में सीजीपीएससी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की। उसने इस बार 5 वां रैंक हासिल किया है। ;

Update:2024-11-29 12:47 IST
परिवार के साथ नंदिनी साहूCGPSC 2023, Nandini Sahu, 5th rank, Bilaspur, chhattisgarh news
  • whatsapp icon

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला स्थित बसना ब्लॉक के ग्राम बड़े साजापाली की निवासिनी नंदिनी साहू ने तीसरे प्रयास में सीजीपीएससी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की। अपने तीसरे ही प्रयास में नंदिनी साहू ने 5 वां स्थान हासिल किया। 

बता दें कि, अपने पहले प्रयास में उसने 179 वीं रैंक हासिल की थी। नंदिनी साहू जब 12वीं में थीं, तभी पिता मेघनाथ साहू का निधन हो गया। नंदनी वर्ष 2019 अपनी माता रामप्यारी साहू के साथ सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी करने के लिए बिलासपुर आ गई। बचपन से ही सपना था कि सिविल सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़े और सिविल सर्विस को ही प्राथमिकता में रखकर किराए के मकान में रहकर मुकाम को हासिल किया। 

नंदिनी साहू को मिठाई खिलाते हुए मां

पापा का सपना था एक बेटी बने अफसर
नंदनी ने बताया कि, गांव के ही सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। फिर रायपुर में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए बिलासपुर में माँ रामप्यारी के साथ आकर रहने लगी। पिता का सपना था कि एक बेटी को कलेक्टर जैसे अफसर बनाएँ, उसी को पूरा करने के लिए मम्मी का भरपूर सहयोग मिला। उसने कहा पिता के आशीर्वाद और मां के साथ के कारण ही मुझे तीसरे प्रयास पर सफलता मिली। 

मां ने दिया भरपूर साथ
मां रामप्यारी ने पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई की है।  पति शिक्षक थे, उनके निधन के बाद से पेंशन के भरोसे और गांव में खेती किसानी के जरिए गुजारा करके अपनी छोटी बेटी नंदनी को डिप्टी कलेक्टर के रैंक तक पहुंचाया। नंदनी की पाँच बहनें और एक छोटा भाई है। घर वालों का नंदनी को पढ़ाई में भरपूर सहयोग मिला। विवाह का प्रेशर नहीं बनाया गया और नंदनी पिछले तीन सालों से सोशल मीडिया से दूरियां बनाकर अपने लक्ष्य के सफर को तय कर पाई है।

Similar News