दिल्ली दौरे पर सीएम साय : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं। नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ आज सीएम साय की बैठक होगी। नॉर्थ ब्लॉक में दोपहर में 3.30 बजे सीएम साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सीएम साय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। राज्य के हवाई संपर्क और क्षेत्रीय हवाई अड्डों को लेकर बैठक में चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि, आज दिल्ली के भारतमंडम में छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक एम्फी थियेएटर -1 भारतमंडपम में कार्यक्रम होगा।
भाजपा और एनडीए को मिल रही सफलता
इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बन रही है।
इसे भी पढ़ें : लॉ एंड ऑर्डर पर सियासत : प्रदेश भाजपाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने पांच साल तक प्रदेश को नशे का फ्री जोन बना दिया था
दोनों चुनावी राज्यों में भाजपा की बनेगी सरकार
वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाया है। इस पर सीएम साय ने कहा कि, जब कांग्रेस हारती है तो ईवीएम को दोष देती है। जबकि कांग्रेस के जीतने पर ईवीएम बिलकुल ठीक रहता है। ईवीएम पर कांग्रेस फिर से सवाल उठा रही है इससे यह स्पष्ट होता है कि, दोनों चुनावी राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS