रायपुर। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वे राजनांदगांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, PM मोदी की सरकार को 10 साल हो गए है। 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई थी। देशभर में स्वच्छता में बड़ा काम हुआ है। सभी लोगों में इसको लेकर काफी जागरूकता आई है। 

दरअसल देश भर में इन दिनों स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल राजनांदगांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल रायपुर पहुंचें इस दौरान उन्होंने कहा कि, PM मोदी की सरकार को 10 साल हो गए है। देशभर में स्वच्छता में बड़ा काम हुआ है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है जो अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। 

स्वच्छता को लेकर देश में जागरूकता बढ़ी है- पाटिल 

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल रायपुर पहुंचें इस दौरान उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर कहा कि, PM मोदी की सरकार को 10 साल हो गए है। 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई थी। देशभर में स्वच्छता में बड़ा काम हुआ है। सभी लोगों में इसको लेकर काफी जागरूकता आई है। 

इसे भी पढ़ें...भालू ने  किया 13 साल की बच्ची पर हमला : बकरी चराने गई थी खेत

नगरीय निकाय की बैठक हुई ख़त्म 

पिछले दिनों दो दिवसीय नगरीय निकाय विभाग की बैठक पूरी हुई है। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, पहले दिन नगर निगम और नगर पालिका दूसरे दिन नगर पंचायत की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की योजनाएं, प्रगति की समस्याएं और विकास की दुकान चल रही है। आगे नगरी निकाय के काम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। काम गुणवत्ता युक्त हो, समयबद्ध हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।