रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम साय कई कार्यक्रम और भाजपा की अहम बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सुबह 9 बजे ही क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया है। वहीं अब सुबह 10 बजे रायपुर से अयोध्या जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बस्तर में महेंद्र कर्मा विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 पर चित्रकोट महोत्सव में शिरकत करेंगे। शाम 4.20 पर बस्तर से रायपुर वापस आ जाएंगे। 

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में 15 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के प्रतिनिधित्व ने शिरकत की, वहीं अमृत काल में हरियर छत्तीसगढ़ के विजन पर ध्यान केंद्रित किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने साथ कार्यशाला का शभारंभ किया। जलवायु परिवर्तन की वजह से लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा की चुनौतियां देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रदेश में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाईमेट चेंज एक नोडल बॉडी है, जो प्रदेश में स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाईमेट चेंज और जलवायु से जुडे़ टॉपिक पर कार्य करती है। इस अहम कार्य को पूरा करने के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए और कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला होना बेहत जरूरी है। 

सीएम साय की कैबिनेट बैठक 

लोकसभा चुनाव के पहले सीएम साय कैबिनेट की बैठक कल यानी 6 मार्च को होने वाली है। यह बैठक सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शाम 5 बजे होगी। इस अहम मीटिंग में आचार-संहिता के पहले कई बड़े फैसले हो सकते हैं। बता दें, दो हफ्ते बाद भाजपा की कैबिनेट बैठक होने वाली है। 

मैराथन बैठकें आज 

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की मैराथन बैठकें आज होगी। BJP के लोकसभा प्रत्याशियों की आज पहली बैठक होने वाली है। चुनाव संचालन और प्रबंधन समितियों की मीटिंग होगी। सभी मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसके अलावा मीडिया और सोशल मीडिया विभाग की भी बैठक होगी।