रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 4,842 करोड़ की राशि दी है। इस राशि के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी और वितमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हस्तांतरण प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ को 4,842 करोड़ की किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का धन्यवाद...

मिशन-11 की तैयारी 

लोकसभा चुनाव से पहले मिशन-11 के लिए BJP तैयार है। इसी को लेकर 9 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। साइंस कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। BJP किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी मौजूद रहेंगे। 

सीएम दिल्ली से वापस आए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से वापस आ गए हैं। वे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी गए थे। ये सभी आज रायपुर लौट आए हैं।