CG की संक्षिप्त खबरें [27 March] : बेंगलुरु से लौटेंगे सीएम साय, प्रदेशभर में पुतला दहन करेगी कांग्रेस

cg news today
X
CG की संक्षिप्त खबरें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज राजधानी रायपुर लौटेंगे। केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में पुतला दहन करेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

गुरुवार की संक्षिप्त खबरें

बेंगलुरु से लौटेंगे सीएम साय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज राजधानी रायपुर लौटेंगे। सीएम साय 9.30 बजे बेंगलुरु से रायपुर एयरपोर्ट आएंगे बेंगलुरु में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सरकार को इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 2300 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं।

प्रदेशभर में पुतला दहन करेगी कांग्रेस : केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस में आक्रोश है। इसी बीच कांग्रेस आज प्रदेशभर में केंद्र, राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी। जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के आवास में छापेमारी का विरोध करेगी। कांग्रेस ने जांच एजेंसियों पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है।

28 मार्च को दिल्ली जायेंगे बैज : 28 मार्च को पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली जायेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे। मुलाकात में कांग्रेस संगठन में बदलाव पर चर्चा होना संभावित है।अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story