ई-ऑटो सेवा का शुभारंभ : स्व-सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालित, स्वावलंबन और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

नवा रायपुर में 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा का शुभारंभ किया।;

Update:2025-04-11 16:06 IST
मुख्यमंत्री विष्णु देव सायCM Vishnudev Sai,  e-auto service,  Women self-help groups, Chhattisgarh News In Hindi , Raipur
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार 11 अप्रैल को नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' की मदद से शुरू की गई है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साय ने कहा कि, यह केवल एक परिवहन सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वावलंबन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार का एक सशक्त प्रयास है। ई-ऑटो सेवा का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। जिसमें 3 क्लस्टरों के 15 ग्राम संगठनों की कुल 40 महिला सदस्य शामिल हैं। यह नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा 130 किलोमीटर के दायरे में आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी। 

स्व-सहायता समूह की महिलाएं करेंगी ई-ऑटो सेवा संचालित  

 महिलाओं को मिली रोजगार 

उन्होंने ने कहा कि, लखपति दीदी योजना के तहत यह पहल 40 महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। महिलाओं की मासिक आय में वृद्धि होगी। वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। यह सेवा आने वाले समय में स्थानीय परिवहन के क्षेत्र में एक मॉडल बनकर उभरेगी। रायपुर के निवासियों को सुविधा प्राप्त होगी। 

नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा

इसे भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास : सीएम साय बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, विकास में नया आयाम जुड़ा

ये लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिवसुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

Similar News