लगातार बढ़ रही ठंड : कई जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी, मौसम में बदलाव के आसार 

प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। कई जिलों के लिए शीत लहर का आलर्ट जारी किया गया है।;

Update:2024-12-16 09:47 IST
प्रतीकात्मक चित्रsymbolic picture
  • whatsapp icon

रायपुर। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री गिरा। कई जिलों के लिए शीत लहर का आलर्ट जारी किया गया है। कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीत लहर चलने की संभावना जताई जा रही है। बलरामपुर में अब तक सबसे अधिक ठंड है, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज की गई। 17 दिसंबर से प्रदेश में फिर से बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। 18 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 24 घंटों में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव वाला सिस्टम एक्टिव है। यह दो दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और तमिलनाडु तट की तरफ बढ़ सकता है। इस वजह से मौसम में बदलाव होगा।  

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

बलरामपुर- 2.4 डिग्री
अंबिकापुर-4.5 डिग्री
सरगुजा-3.7 डिग्री
जीपीएम -6.8 डिग्री
कोरिया -7.4 डिग्री
सूरजपुर- 7.5 डिग्री
दुर्ग -10 डिग्री
जशपुर- 10.7 डिग्री 
बिलासपुर- 11.2 डिग्री
रायपुर- 12.1 डिग्री
 

Similar News