'मोदी की गारंटी' : भाजपा सरकार के एक महीने पूरे होने पर साव बोले- हर गारंटी पूरी होगी...

Arun Sao (File Photo)
X
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक महीने पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि...
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक महीने पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, उपलब्धियों से भरा रहा है यह पूरा एक महीना

रायपुर- विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जिक्र जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक महीने पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, उपलब्धियों से भरा रहा है यह पूरा एक महीना, इस एक महीने में मोदी की गारंटी की कई बड़ी बातें पूरी की गई है। जनता की आकांक्षाओं पर हमारी सरकार खरी उतरी है।

3100 में धान खरीदी...

धान खरीदी को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, 3100 में धान खरीदी करने की बात कही गई है। वहीं सीएम ने किसानों को 3100 रुपए देने का ऐलान किया है। महतारी वंदन योजना की भी जल्द शुरुआत कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में मोदी जी की हर गारंटी पूरी होगी।

5 साल के कामों को देखना चाहिए...

चरणदास महंत के केंद्र शासित प्रदेश वाले बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, उन्हें पहले अपने 5 साल के कामों को देखना चाहिए। कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ की कैसी दुर्दशा की थी। उसे देख लें, हालांकि आज प्रदेश की जनता खुश है, जनता की अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं। जनता जानती है कि, अगर कुछ करेंगे तो यही लोग करेंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी।

जनकल्याणकारी फैसलों की तैयारी पूरी...

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मोदी की गारंटी और मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल को लेकर और भाजपा की प्रदेश सरकार के पिछले एक महीने के कार्यकाल में लिए गए जनकल्याणकारी फैसलों को लेकर जनता तक जाने के लिए रणनीतिक तैयारियों को पूरा कर लिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए बस्तर, रायपुर और बिलासपुर को तीन क्लस्टर में बांटा है। जिसमें अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और यशवंत जैन को प्रभारी बनाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story