Logo
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई करने की नसीहत दी गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान चार बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं नेताओं पर बयानबाजी करने वालों को नसीहत दी गई। साथ ही अनुशासनहीनता करने पर कार्रवाई की भी बात कही है। वहीं इस फैसले को वहां मौजूद सभी नेताओं ने अपना समर्थन दिया।   

कार्यकारिणी की बैठक PCC चीफ दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं कहा गया कि, पार्टी लाइन से बाहर बयानबाजी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि, पार्टी, वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले नपेंगे। वहां मौजूद सभी नेताओं ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का समर्थन किया है। 

State executive meeting held

चार बिंदुओं पर की गई चर्चा

  • अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
  •  संगठन विस्तार जरूरी, ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन का विस्तार होगा।   
  •  कांग्रेस 1 मार्च को पूरे प्रदेश में ED और BJP का पुतला दहन करेगी।    
  •  3 मार्च को कांग्रेसी ED दफ्तर का घेराव करेंगे।  

जुनेजा और भगत पर गिर सकती है गाज 

अनुशासनहीनता करने के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और अमरजीत भगत पर गाज गिर सकती है। PCC अनुशासनहीन नेताओं के खिलाफ AICC को प्रस्ताव भेजेगी।  बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस के विधायक भी मौजूद रहे।  

भाजपा डरी हुई है - कांग्रेस 

सुकमा कांग्रेस कार्यालय की जगह मलकीत सिंह गैंदु की संपत्ति की जानकारी मांगी गई। कांग्रेस के नेताओं को डराने धमकाने का काम किया गया। भाजपा डरी हुई है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को टारगेट कर रही है। राजनीतिक द्वेष के साथ कार्रवाई की जा रही है।विपक्ष के आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है।कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया। अमरजीत भगत के घर आईटी भेजी गई। अब मुझे टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। आखिर भाजपा क्यों इतनी डरी हुई है, क्यों घबरा रही है।  

5379487