कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान : 22 अप्रैल को होगा आगाज, राज्य स्तरीय रैली, घर-घर अभियान और बैठक का होगा आयोजन 

Congress - Save Constitution Campaign
X
22 अप्रैल को कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत होगी
कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ 22 अप्रैल को संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान राज्य स्तरीय रैली, बैठक समेत कई आयोजन किया जायेगा। 

रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ मंगलवार को संविधान बचाओ अभियान की शुरूआत करेगी। यह अभियान 30 मई तक चलेगी। इससे पहले 22 अप्रैल को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद 25 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय रैली का आयोजन होगा। वहीं 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय रैली का आयोजन होगा।

कांग्रेस पार्टी 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय रैली करेगी। इस दौरान 20 मई से 30 मई तक घर-घर अभियान करेगी।

बेटी बचाओ न्याय यात्रा

वहीं रविवार को कांग्रेस ने बेटी बचाओ न्याय यात्रा का आगाज किया। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा था कि, यह यात्रा प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इस न्याययात्रा में दीपक बैज की भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। ग्राम कोसाबाड़ी से 7 वर्षीय मासूम बेटी जो की बेहद ही गरीब परिवार से है वह 11 से 12 तारीख दरम्यान की रात्रि से लापता है। शासन और प्रशासन सुस्त है और कुंभकरण नींद में सो रही है।

अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी

कांग्रेस ने कहा कि, यह न्याय यात्रा शासन को नींद से जगाने के लिए गरीब परिवार और छत्तीसगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, आमजन में जन जागरण करने और क्षेत्र में लगातार बेटियों के पर हो रहे अनाचार की घटनाओं पर शासन का ध्यान आकर्षित करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए यह न्याय यात्रा काफी जरूरतमंद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story