अंबिकापुर में घना कोहरा : रायपुर- बिलासपुर की हवाई सेवा प्रभावित, सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं इस कोहरे के चलते रायपुर- अंबिकापुर प्लेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। घाना कोहरे के चलते रायपुर, बिलासपुर हवाई जहाज का परिचालन नहीं हो सका। विमान कंपनी ने सुरक्षा को देखते हुए घने कोहरे में हवाई सेवा रद्द करने का निर्णय लिया है।
पूरी हुई सरगुजा की इच्छा
बीते सप्ताह सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के तीन बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। इस उड़ान योजना ने सरगुजा जिले को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई दिशा प्रदान की है। हवाई सेवा की शुरुआत होने से प्रदेश के 3 शहरों रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर विमान सेवा से कनेक्ट होगा। इस हवाई सेवा की शुरुआत से सरगुजा वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।
इसे भी पढ़ें....चोरों के हौसले बुलंद : 6 दुकानों में कर गए हाथ साफ़, टूटे मिले ताले
इस दौरान 19 सीटर फ्लाई विंग विमान में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित अन्य यात्री रायपुर से माँ महामाया एयरपोर्ट पहुँचे। विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। उड़ान का शुरुआती किराया 999 रुपये तय किया गया था। हवाई सेवा की शुरुआत से सरगुजा में पर्यटन,उद्योग के साथ अन्य चीजों को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार बनारस और रांची तक करने की बात सरगुजा सांसद ने कही थी।
दशकों की मांग हुई थी पूरी
सरगुजा जिले के नाम आज एक और उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। यहां के मां महामाया हवाई अड्डा से हवाई यात्रा की शुरुआत हो गई थी। फ्लाई बिग की 17 सीटर हवाई जहाज में प्रथम यात्री बनकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज और विधायक राजेश अग्रवाल सफर करेंगे। सरगुजा वासियों की कई दशकों से हवाई सेवा शुरू करने की मांग थी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS