रायपुर। छत्तीसगढ़ में MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में PCC चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व CM भूपेश बघेल लेंगे प्रेस कांफ्रेंस भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं की PC में 20 अगस्त को होने वाले कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर रणनीति पर चर्चा की है। 

प्रेस कांफ्रेंस की महत्वपूर्ण बिंदु 

PCC चीफ  दीपक बैज ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को दुर्भावनावश करार देते हुए उन्होंने कहा कि- कांग्रेस इस गिरफ्तारी की निंदा करती है। यह बदलापुर की कार्रवाई है।जब जब BJP की सरकार होती है। इसी तरह की घटनाएं होती है झीरम कांड ऐसी ही घटना थी।बलौदाबाजार की घटना देश में पहली बार हुई है। अमरगुफा मामले में दोषी लोगों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।समाज घटना की CBI जांच की मांग करता रहा लेकिन सरकार ने सतनामी समाज की मांग नहीं मानी बलौदाबाजार में स्थिति बिगड़ रही थी, सरकार संभाल नहीं पाई और अब  घटना को सरकार रोक नहीं सकी अब दोषारोपण कांग्रेस पर कर रहे है।

21 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन  

21 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आंदोलन की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा की-विधायक देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस खड़ी है। विधायक दल की बैठक में तय होगा प्रदर्शन की रूपरेखा क्या होगी। आगे उन्होंने कहा की सतनामी समाज कांग्रेस के साथ नजर आई है। समाज को तोड़ने और बदनाम करने षड्यंत्र रचा गया।

सरकार CBI जांच क्यों नहीं कराती - बघेल 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान देते हुए कहा कि- कांग्रेस  न्यायालय से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। BJP सरकार ने सनम जांगड़े के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की है। वह तो पूरे आयोजन में शामिल थे पर कार्रवाई नहीं की गई। घटना की CBI जांच कराना चाहिए, सरकार क्यों जांच नहीं कराती सरकारें आती जाती रहती है ऐसा काम मत करो नजरें ना मिला सको। 

बदलापुर की राजनीति 

PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की- पुलिस की कार्रवाई गलत है। पुलिस ने यह दबाव में आकर किया है।भाजपा के लोगों को एक भी नोटिस नहीं दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता दोषी होगा तो मैं खुद पुलिस के हवाले करूंगा बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस सरकार की कार्रवाई से डरी नहीं है

जितनी धाराएं देवेंद्र के खिलाफ लगाई गई, सब गलत है। 20 धाराओं में विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई  की गई है। भाजपा सरकार नही चला पा रही है।जनता के बीच में भाजपा की गलत छवि बन गई है। इसलिए लोगों का ध्यान डायवर्ट करने भाजपा ऐसा काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस कार्रवाई का विरोध करती है। कांग्रेस सरकार की करवाई से डरी नहीं है। इस मामले में सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। सतनामी समाज के आंदोलन को कुचलने का भाजपा ने काम किया है।