Logo
धमतरी जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जनता की समस्याओं को निर्णय लिया है। अब जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व कार्यालयों में हर को सोमवार जनदर्शन आयोजित किया जाएगा।

यशवंत गंजीर -कुरुद। धमतरी जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जनता की समस्याओं को निर्णय लिया है। जनता की समस्याओं को हल करने के लिए जनदर्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। अब जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व कार्यालयों में हर को सोमवार जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। 

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि, सभी एसडीएम अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे। आम जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे।

समस्याओं का जल्द मिलेगा हल 

इस नई व्यवस्था की जानकारी कार्यालय सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग जनदर्शन का लाभ उठा सकें। इस पहल से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और समय पर न्याय पा सकेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि, इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। लोगों को प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें... लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त : कहा- नहीं चलेगी पेशी पर पेशी, निर्धारित समय सीमा में निपटाएं काम

जिला प्रशासन की पहल से छात्र को मिली मदद, पढ़ाई के लिए दिया गया लैपटॉप

वहीं  23 मार्च को कुरुद विकासखंड के ग्राम भोथली निवासी वेश देवांगन को लैपटॉप प्रदान किया गया है। उसने बीते दिनों कलेक्टर से मिलकर सहयोग करने के संबंध में आवेदन दिया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था। 

कलेक्टर से मिलकर बताई थी समस्या

वेश देवांगन ने बताया कि, वह शत प्रतिशत दृष्टिबाधित है और उसके माता-पिता रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। वेश वर्तमान में दिल्ली के देशबंधु कॉलेज में बीए प्रोग्राम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है। उसे अपनी अपनी पढ़ाई को जारी करने और बेहतर ढंग से अपने नोट्स असाइनमेंट आदि को संकलित करने के लिए लैपटॉप की आवश्यकता थी। जिसके लिए उसने कलेक्टर मिश्रा से सहयोग करने की मांग की थी। 

कलेक्टर की पहल से छात्र को मिला लैपटॉप 

कलेक्टर मिश्रा के विशेष प्रयासों की बदौलत रायपुर की अर्पण संस्था में लैपटॉप प्रदान किया है। लैपटॉप मिल जाने से अब वेश को किसी अन्य पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं होगी और वह अब अपने सपनों को पूरा कर सकेगा। इस सहयोग के लिए वेश ने कलेक्टर मिश्र, समाज कल्याण विभाग और अर्पण संस्था  का धन्यवाद किया है।

जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

कलेक्टर मिश्रा ने कहा है कि, जिले के हर जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की मदद के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिले के समाजसेवी संस्थाओं, दानदाता समाज प्रमुखों तथा अन्य इच्छुक दानदाताओं से अपील किया है कि, वह इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वह सभी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ऐसे जरूरतमंदों को शत प्रतिशत लाभान्वित करें।

सामाजिक कार्य करती है संस्था 

अर्पण संस्था की अध्यक्ष साधना दुग्गड ने बताया कि, उनकी संस्था दृष्टि बाधित दिव्यांग सहित अन्य जरूरतमंद दिव्यांगों, आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों आदि का सहयोग करती है। संस्था हर रविवार को कैंसर पीड़ित मरीजों को भोजन कराती है।
 

5379487