कोरबा जनपद में भी खिला कमल : पांचों जनपद में निर्विरोध चुनकर आए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद पंचायत में भी भाजपा का कमल खिला। नरेंद्र देवांगन को कोरबा जनपद का प्रभारी बनाया गया था। उनकी मेहनत रंग लाई। सभी जनपद में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बने।
कोरबा जिले के पांचो जनपद में निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की सूची
कोरबा
अध्यक्ष - तीजमती राठिया
उपाध्यक्ष
कौशल्या कंवर
करतला
अध्यक्ष
अशोका बाई कँवर
उपाध्यक्ष
मनोज झा
पौड़ी उपरोड़ा
अध्यक्ष
माधुरी लता
उपाध्यक्ष
प्रकाश चंद जाखड़
कटघोरा
अध्यक्ष
झूल गोविन्द कँवर
उपाध्यक्ष
ममता दामोदर राठौर
पाली
अध्यक्ष
पूर्णिमा शोभा जगत
उपाध्यक्ष
दलहरण कश्यप
महासमुंद जिले में भी भाजपा को मिली जीत
वहीं महासमुंद जिले के पांच में से चार ब्लाकों में जनपद अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल की। चारों जनपदों (महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा) में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं। चारों जनपदों में महिलाएं अध्यक्ष बनी हैं। महासमुंद जनपद से दिशा रामस्वरूप दीवान, सरायपाली जनपद से लक्ष्मी हरीशचंद्र पटेल, बसना जनपद से दिलेश्वरी निराला और पिथौरा जनपद से उषा धृतलहरे अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुईं। वहीं बागबाहरा जनपद में 8 मार्च को परिणाम जारी होगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS