निकाय चुनाव के नतीजे: दुर्ग जिले की 6 सीटों में से पांच पर भाजपा का कब्जा, अहिवारा में BJP के बागी ने किया कमाल

दुर्ग नगरीय निकाय के 6 सीटों में से अहिवारा को छोड शेष निकायों में भाजपा के अध्यक्ष जीत गए हैं। दुर्ग नगर निगम में भाजपा की अल्का बाघमार ने ऐतिहासिक जीत हुई हैं। ;

Update:2025-02-15 18:13 IST
bjpDurg civic body, Results civic elections, BJP, Chhattisgarh News In Hindi, BJP Alka Baghmar
  • whatsapp icon

राहुल शर्मा- दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगरीय निकाय के 6 सीटों में से अहिवारा को छोड़ शेष निकायों में भाजपा के अध्यक्ष जीत गए हैं। अहिवारा परिषद में ही भाजपा के बागी प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा ने जीत हासिल की हैं। वही तीनों नगर पंचायत और दो परिषद में भाजपा ने परचम लहराया हैं। वही दुर्ग नगर निगम में भाजपा की अल्का बाघमार ने ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। 

दरअसल, धमधा नगर पंचायत में उतई के अध्यक्ष पद में सरस्वती साहू ने कांग्रेस की हीरादेवी वर्मा को 321 वोटो से हराया है। इसी तरह धमधा नगर पंचायत के अध्यक्ष पर पर भाजपा के ही श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने कांग्रेस की सुनीता गुप्ता ने 1723 वोटो से हराया हैं। पाटन नगर पंचायत में भाजपा के योगेश निक्की भाले ने अध्यक्ष का चुनाव जीता है। अहिवारा परिषद में अध्यक्ष के लिए भाजपा से बागी होकर लडे निर्दलीय विद्यानंद कुशवाहा ने जीत हासिल की हैं।

कुम्हारी में भाजपा की मीना वर्मा की जीत हुई 

इसी तरह कुम्हारी में भाजपा की मीना वर्मा ने 4650 वोटो से जीती है। इसी तरह अमलेश्वर परिषद में भाजपा के दयानंद सोनकर 350 वोट से जीते है। इसी तरह भिलाई नगरनिगम के उपचुनाव में एक वार्ड से भाजपा, रिसाली से कांग्रेस से कांग्रेस के राहुल राय और चरोद में भाजपा के शिवकुमारी ललित यादव ने जीत हासिल की हैं। 

 भाजपा की प्रत्याशी अलका बागमार कीे ऐतिहासिक जीत

नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी अलका बागमार ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने प्रतिद्वंदी प्रेमलता पोषण साहू को 67295 वोटो से हराया है। नगर निगम दुर्ग में अब तक के हुए मेयर प्रत्याशी के चुनाव में यह रिकॉर्ड तोड़ जीत माने जा रही है। महापौर के अलावा दुर्ग नगर निगम में भाजपा ने अपने खाते में 40 सीट अपने कब्जे में कर ली है। वहीं कांग्रेस के खाते में 12 सीट आई है। वही 8 सीट में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दमखम दिखाई है। अलका बाघमार को 107642 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को सिर्फ 40347 वोट प्राप्त हुए हैं। बीजेपी की प्रत्याशी अनेक कांग्रेस को करीब 67295 वोट से मात दी है।

Similar News