शैक्षणिक भ्रमण : छात्र- छात्राओं ने पुरातात्विक अवशेषों का किया अवलोकन, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की कार्यप्रणाली को भी समझा 

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी और हिंदी मध्य विद्यालय बतौली के छात्र- छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुरातात्विक अवशेषों के बारे में जाना।

Updated On 2025-04-15 10:42:00 IST
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी और हिंदी विद्यालय के छात्र- छात्राएं

आशीष गुप्ता- बतौली। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय बतौली के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न चरणों में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों ने नाट्य शाला में बैठकर यहां के महत्व के बारे में भी जाना।

दरअसल, हिंदी माध्यम के प्राचार्य  पी केरकेट्टा और सेजस प्राचार्य राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भ्रमण टीम बनाकर व्यवस्थित ढंग से छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिला कलेक्टर  विलास भास्कर संदीपन, डीईओ अशोक सिंहा, जिला मिशन समन्वयक, रविशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में हिंदी माध्यम के छात्राओं ने रामगढ़ उदयपुर के सीता बेंगरा ,नाट्यशाला एवं कालिदास के द्वारा रचित मेघदूत का पवित्र स्थान और महेशपुर के पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया।

शिक्षकों की टीम

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का भी किया भ्रमण 

शैक्षणिक भ्रमण के यह कार्यक्रम पिछले 15 दिवस से विभिन्न चरणों चल रहा है। गत चरणों में कृषि विज्ञान केंद्र अम्बिकापुर,हवाई अड्डा गरि रेलवे स्टेशन अंबिकापुर का भी भ्रमण कराया गया। जिससे बच्चों ने यहां की कार्यप्रणाली के बारे में समझा। इस दौरान  व्याख्याता विजय विश्वकर्मा राकेश गुप्ता, दिनेश सिंह, सुजीत जायसवाल, संध्या गुप्ता, सुषमा गुप्ता, नीलकुसम भी मौजूद रहे।
 

Similar News