रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ 22 मार्च को एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा का खास कार्यक्रम बिहार दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। सभी राज्यों में सभी राज्यों की स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम होगा।
22 को भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय और प्रवासी भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा की अहम बैठक
वहीं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज होगी। इस दौरान बैठक में सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेशभर के सैकड़ों नेता जुटेंगे। दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में बैठक होगी। नगर निगम के महापौर, सभापति नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे। निकाय और पंचायत चुनाव में जीत का जश्न मनाया जायेगा।
कांग्रेस सह- प्रभारी लेंगे बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह- प्रभारी विजय जांगिड़ धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की आज बैठक लेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे खरोरा में होगी। इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा होगी।