रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। बैठक में रायपुर दक्षिण उप चुनाव के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। साथ ही दावेदारों में से एक नाम को फाइनल किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।  

दरअसल रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, नंदन जैन सहित कुछ अन्य नेता दावेदार हैं। वहीं कांग्रेस में रायपुर दक्षिण में पैराशूट लैंडिंग की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। इसी बीच प्रमोद दुबे के समर्थक PCC चीफ दीपक बैज के बंगले पहुंचे।समर्थकों ने प्रमोद दुबे को दक्षिण में टिकट देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा- पैराशूट लैंडिंग से मनोबल टूटता है। स्थानीय और जनाधार वाले नेता को ही दक्षिण से टिकट मिले।