रायपुर।  विधानसभा चुनावों के मुकाबले लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग होती है। छत्तीसगढ़ में भी यह ट्रेंड देखने को पिछले दो चुनावों में दिखा है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखा जाए, तो 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.60 फीसदी वोटिंग हुई। 2019 लोकसभा चुनाव में और विधानसभा चुनाव में मतदान 71.48 फीसदी रहा। 2013 के विधानसभा चुनाव में में 77.42 फीसदी वोटिंग हुई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में 69.39 फीसदी वोटिंग हुई थी। छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव में 77 प्रतिशत मतदान हुआ था। देखना है कि आने वाले लोकसभा कितनी वोटिंग होती है। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर पिछले दो चुनावों में भी तीन चरणों में ही मतदान हुआ था। 2014 के मुकाबले 2019 में मतदान का प्रतिशत लगभग 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा था। 

छत्तीसगढ़ में पिछले दो लोकसभा चुनाव भी तीन चरण में हुए थे। हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में पिछले साल के मुकाबले अधिक मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर पिछले दो चुनावों में भी तीन चरणों में ही मतदान हुआ था। 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2019 में मतदान का प्रतिशत लगभग 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा था। छत्तीसगढ़ में 2019 में रायगढ़ लोकसभा सीट में सर्वाधिक 77.70 फीसदी मतदान हुआ और बिलासपुर में सबसे कम 64.36 फीसदी। रायगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा में सबसे अधिक 81.78 फीसदी मत पड़े, जबकि सबसे कम बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 42.20 फीसदी थी।

पांच साल में बढ़े 15 लाख मतदाता, अब महिला वोटर ज्यादा

2019 लोकसभा चुनाव में में 1.89 करोड़ मतदाता थे। उस समय पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक थी। 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदताओं की संख्या 15 लाख बढ़कर 2.05 करोड़ हो गई है। इनमे पुरुष 1.01 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 1.03 करोड़ है। इस प्रकार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं की वजह से मतदान का प्रतिशत भी राज्य में अच्छा रहा। महिलाओं ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रदेश के आधे से अधिक विधानसभा में अपनी शक्ति का परिचय दिया। प्रदेश में मतदाताओं का जेंडर रेशियो देखें, तो यहां पर 1000 पुरुषों में महिलाओं की संख्या 1015 है। प्रदेश में 23 लाख से अधिक नव विवाहिता मतदाता हैं।

विधानसभा और लोकसभा दोनों में इजाफा

पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखा जाए, तो 2019 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान का फीसदी बढ़ा है। 2009 के विधानसभा चुनाव में 55.29 फीसदी, 2013 में 77.42 फीसदी वोटिंग हुई थी, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.60 फीसदी वोटिंग हुई। 2023 विधानसभा चुनाव में 77 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 2019 के चुनाव में 2.09 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है।

11 लोकसभा सीटों का वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा                    2014                      2019
1-सरगुजा                   77.97                     77.29
2-रायगढ़                    76.86                     77.70
3-जांजगीर चाम्पा        61.55                     65.57
4-कोरबा                    74.13                     75.34
5-बिलासपुर               63.13                     64.36
6-दुर्ग                         67.89                     71.66
7-रायपुर                    65.70                     65.99
8-बस्तर                    59.32                      66.04
9-महासमुंद              74.61                      74.03
10-राजनांदगांव       74.04                        76.03
11-कांकेर              70.22                        74.23