श्री गणपति महायज्ञ : समिति के सदस्यों ने की समीक्षा बैठक, तैयारियों का लिया जायजा 

बलौदाबाजार जिले में 16 से 26 जनवरी तक ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।  महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक और वृक्षारोपण कार्यक्रम समाप्त हुआ। ;

Update:2025-01-03 13:26 IST
श्री गणपति महायज्ञ समिति के सदस्यShri Ganpati Mahayagya
  • whatsapp icon

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 16 से 26 जनवरी तक ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी को लेकर यज्ञ समिति के सदस्यों ने बैठक की। इस दौरान महायज्ञ स्थल की तैयारियों की समीक्षा के साथ यज्ञ मंडप के निर्माण का निरीक्षण किया गया। वहीं इस दौरान स्थल को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

दरअसल, महायज्ञ का शुभारंभ 16 जनवरी को बेदी पूजा और कलश पूजा के साथ होगा। दोपहर 1 बजे से संगीतमय कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसे भी पढ़ें....ED के लपेटे में लखमा : पिता- पुत्र पहुंचे दफ्तर, बोले- मेरे पास नहीं है कोई संपत्ति

मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार है

17-18 जनवरी: कथावाचन - आराध्या देवी जी (उरला)

19 जनवरी: परम पूज्य शंकराचार्य जी के शिष्य इंदुभवानंद जी महाराज और मदकू द्वीप के महंत राम स्वरूप दास जी महाराज का आशीर्वचन

20 जनवरी: कथावाचन - अशोक शास्त्री जी (धमतरी)

21 जनवरी: भजन संध्या - दीपक केशरवानी (भाटापारा)

22 जनवरी: श्याम सेवा मंडल द्वारा भजन संध्या

23-24 जनवरी: कथावाचन - सुश्री अदिति किशोरी जी (वृंदावन)

25 जनवरी: संगीतमय सुंदरकांड पाठ और झांकी

26 जनवरी: महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति, कलश विसर्जन यात्रा, और भंडारा के साथ होगा।

ये रहे मौजूद 

बैठक के दौरान सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सहयोग करने का आग्रह किया है। इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, संरक्षक पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री, सचिव सपन केशरवानी, कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Similar News