कर्मचारियों के EPF और ESI में हेराफेरी : पूर्व मुख्य अभियंता समेत कई कंपनियों के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज

Employees - Former Chief Engineer - Case filed
X
विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता समेत कई कंपनियों के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज
अंबिकापुर में विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता समेत कई प्रोपराइटर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इन सभी पर कर्मचारियों के EPF और ESI में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित तीन अलग-अलग कंपनियों के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इन सभी पर कर्मचारियों के EPF और ESI के लगभग चार से पांच करोड़ राशि की हेराफेरी का आरोप लगा है। यह गड़बड़ी वर्ष 2020 से 2022 की अवधि में की गई थी।

मामले में अधिवक्ता डीके सोनी ने गांधीनगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। तत्कालीन मुख्य अभियंता डीएस भगत अधीक्षण अभियंता राजेश लकड़ा सहित तीन अलग-अलग कंपनियों के प्रोपराइटर प्रभोजन सिंह भल्ला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

गौठान में लगी भीषण आग

वहीं अंबिकापुर जिले में क्षेत्र के आमगांव स्थित गौठान में 28 अप्रैल, रविवार देर रात अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में गौठान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि वहां मौजूद मवेशियों की जान समय रहते बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, गौठान में इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन नहीं है, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना न के बराबर है। इससे यह आशंका और प्रबल हो जाती है कि, आग जानबूझकर लगाई गई। यह पूरी घटना मैनपाट आमगांव में की है।

गौठान में रखा सामान जलकर हुआ खाक

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। फिर भी, गौठान में रखे चारा, बांस-बल्लियाँ और अन्य संसाधन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story