रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ 27 सितम्बर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के हजारों कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे।राज्य कर्मचारियों के चार सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षण करेगें। मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।

दरअसल राज्य कमर्चारी संघ अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन होगा। इस दौरान कर्मचारी संघ अपनी प्रमुख मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें...तहसीलदार निलंबित : राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर का लगाया था आरोप 

कर्मचारी संघ की प्रमुख मांग 

राज्य कर्मचारी संघ हड़ताल के दौरान अपनी प्रमुख मांगों जैसे जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि दिए जाने। चार स्तरीय वेतनमान के साथ ही केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता और अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन दिए जाने की मांग को सरकार के सामने रखेंगे।