Logo
दंतेवाड़ा- बीजापुर- नारायणपुर जिले की सरहद पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 3 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा- बीजापुर- नारायणपुर जिले की सरहद पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। दंतेवाड़ा- बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 500 जवान इलाके में घुसी। 

बताया जा रहा है कि, 25 लाख का इनामी नक्सली (Dandakarnya Special Zonal Committee Member)  सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद सहित INSAS  राइफल, 303 राइफल, 12 बोर राइफल और अन्य हथियार बरामद किया गया है। वहीं अन्य दो नक्सलियों की शिनाख्ति की जा रही है। 

DIG और एसपी ने जवानों को दी बधाई 

माड़ इलाके में मुठभेड़ के बाद जवान तीनों नक्सलियों के शव लेकर वापस लौट रहे हैं। घटना स्थल से INSOS, 303 और 12 बोर बरामद किया गया है। जवानों के स्वागत के लिए DIG कमलोचन कश्यप और एसपी गौरव रॉय भैरमगढ़ पहुंचे और जवानों को बधाई दी। 

Naxalite Sudhir alias Murali with a reward of 25 lakhs DKSZCM
25 लाख का इनामी नक्सली सुधीर उर्फ मुरली DKSZCM

2025 के अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए 100 नक्सली 

मुठभेड़ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा नक्सलवाद पर करारा प्रहार जारी है। मंगलवार को हुए मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें 25 लाख का इनामी नक्सली सुधीर भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा, यह हमारी डबल इंजन की सरकार और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम है। साल 2025 में विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक 100 नक्सली मारे गए हैं। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती मिल रही है। सुरक्षाबल के जवान लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

अंड्री में मारे गए थे 26 नक्सली, 22 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के अंड्री इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपयों का ईनाम था। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। इन्होने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है। 

जवानों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर

उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग में गुरुवार को 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई थी। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 

5379487