सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक नक्सली के मारा गया, जिसका शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाक़े की सर्चिंग जारी है। 

बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इसके तहत शुक्रवार को सुकमा में डीआरजी के जवान देर रात सर्चिंग पर निकले थे। जवान बुर्कलंका इलाके में पहुंचे ही थे कि, उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। जवानों ने शव बरामद कर लिया है और इलाके की सर्चिंग की जा रही है। 

बूबी ट्रैप की चपेट में आया ग्रामीण

वहीं बीजापुर में नक्सलियों के बूबी ट्रैप की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया है। दरअसल, कावड़गांव में नक्सलियों ने जवानों के लिए बूबी ट्रैप बिछाकर रखा था। इस ट्रैप की चपेट में आने से सोना नाम का एक ग्रामीण घायल हो गया है। CRPF 85 बटालियन के जवानों ने उसे कंधे पर लादकर 108 तक पहुंचाया। 

क्या है बूबी ट्रैप
बता दें कि, बूबी ट्रैप में किसी को मारने या नुकसान पहुंचाने के लिए एक डिवाइस का उपयोग किया जाता है। यह एक तरह का नुकीला डिवाइस है जिसका उपयोग शिकार के लिए किया जाता है।नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के लिए यह ट्रैप बिछाया था। एक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। फिलहाल जवानों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है। 

घायल को एंबुलेंस तक ले जाते जवान