जगदलपुर-  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों को पहले से नक्सलियों के होने की सूचना मिल गई थी। जिसके बाद वे सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। तभी दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। यह पूरा मामला जांगला थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। 

बस्तर में तीसरी मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, 4 दिन के अंदर बस्तर में यह तीसरी मुठभेड़ देखने को मिली है। इससे पहले कांकेर जिले के हूरतराई जंगल में 3 नक्सलियों को मार गिराया गया था। वहीं सुकमा जिले के बुर्कालंका में भी मुठभेड़ हुई थी।

जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा 

सूचना मिली थी कि जिले के बड़े तुंगाली के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। 

4 नक्सलियों को मार गिराया 

भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 40 से 50 नक्सली मौजूद थे। मुठभेड़ के बीच 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों का शव भी बरामद किया है। वहीं कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। 

कांकेर में भी मारे गए थे 3 नक्सली 

कुछ दिन पहले कांकेर जिले में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 3 नक्सलियों को ढेर किया गया था। जिले के हूरतराई के जंगल में मुठभेड़ हुई थी, जहां सर्चिंग के बाद तीनों के शव बरामद किए गए थे। वहीं सुकमा जिले के बुर्कालंका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।