राममय होगा पूरा छत्तीसगढ़ : बृजमोहन बोले- 22 जनवरी को पूरे पद्रेश में होगा उत्सव सा माहौल, सरकारी आयोजन भी होंगे

ram mandir ayodhya
X
राम मंदिर अयोध्या
छत्तीसगढ़ में धार्मिक मामलों के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, अयाध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग चरम पर होगा।

रायपुर। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पूरे देश में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी महोत्सव मनाया जाएगा। हर घर में ज्योति जलाई जाएगी और हवन पूजन करवाया जाएगा।

प्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ के लोग भी इस दिव्य क्षण के साक्षी होंगे। पूरे देश में उत्सव मनाया जाएगा। आम जनता के साथ ही शासन स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सभी रामभक्तों के लिए होगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
उन्होंने आगे कहा कि, आईआरटीसी के साथ मिलकर कार्यक्रम तय किया गया है। सभी रामभक्त स्पेशल ट्रेन से अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ के लोग भी प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे। जो भी अयोध्या जाना चाहेगा उसके लिए व्यवस्था की जाएगी।

अभी तो कई और लोग भी जाएंगे जेल : मूणत
महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम परिवाद में आने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में और भी परतें खुलेंगी। कई तत्कालीन जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बेनकाब होंगे। इसमें सीएम के साथ अन्य लोग भी इंवाल्व थे। हमने शिकायत की थी। इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। आज नहीं तो कल इन्हें जेल जाना ही होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story