Logo
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंझे जंगलो के पास धनोरा से ईरागांव पक्की सड़क पर 3 किलो ग्राम का आईईडी बरामद लगाया गया था। जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर दिया। 

कुलजोत सिंह संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव  जिले में पुलिस जवानों के द्वारा सुदूर अंचल क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उसी दौरान धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझे जंगलो के पास धनोरा से ईरागांव पक्की सड़क पर 3 किलो ग्राम का आईईडी बरामद किया गया। बीडीएस टीम द्वारा घटना स्थल पर ही बम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। नक्सलियों ने जिस उद्देश्य से आईडी को लगाया गया था। उनके मंसूबे को पुलिस जवानों ने नाकाम कर दिया है। 

कल सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को किया गिरफ्तार 

बीजापुर  जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही की है। उसूर थाना क्षेत्र के अलग- अलग कार्यवाहियों में टेकमेटला, नड़पल्ली, मल्लेमपेंटा के जंगलों से 36 लाख के ईनामी 08 माओवादियों साहित कुल 14 माओवादी गिरफ्तार किया है। मेमोरण्डम के आधार पर स्पाईक और जमीन खोदने का औजार बरामद किया है। डीआरजी, थाना उसूर, कोबरा 205, 210, केरिपु 196 एवं 229 ने संयुक्त कार्यवाही की है। 

नारायणपुर पुलिस जारी की नई सरेंडर पॉलिसी 

लाल आतंक के खिलाफ बस्तर में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नारायणपुर  पुलिस की ओर से सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए नई पॉलिसी शुरू की गई है। जिसके तहत कैंप के सामने खड़े होकर पेड़ की झाड़ियों को दिखाने वालों को यह समझा जाएगा कि वह अबूझमाड़ के विकास के लिए नक्सलियों की बंदिशों को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ना चाहता हैं। जिसे नक्सल पुनर्वास नीति के तहत सरकार की योजनाओं से जोड़कर माड़ के विकास और बेहतरी के लिए मुख्यधारा में लौटाया जाएगा। 

5379487