देवेश साहू-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक की पत्नी और दो बच्चे हैं, जिसके बाद भी उसकी एक प्रेमिका थी। मृतक की पत्नी ने प्रेमिका को दूर रहने की हिदायत दी थी। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी रवान भाटा में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी और गमछे से बांध कर फांसी लगा ली है। प्रेमी जोड़े की मौत की खबर मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां दोनों मृतकों की पहचान के बाद शव को पेड़ से उतारा गया। प्रेमी मृतक दीपक यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी है। जिसकी पूर्व में शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।जिसकी 8 वर्ष की एक लड़की और 3 वर्ष का एक लड़का है। 

प्रेमिका को पति से दूर रहने कहा तो दोनों ने लगा ली फांसी

पति की गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी होने पर पत्नी हीरा बाई यादव ने प्रेमिका कुमारी किरण कटारे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी को अपने पति से दूर रहने की समझाईस दी थी। जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है l वही गांव में एक शादी शुदा पुरुष और एक अविवाहित लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। मृतक के पत्नी के ऊपर दो मासूम बच्चों की जिम्मेदारी का बोझ पड़ गया है। 

टीआई बोले- मामले की जांच जारी 

वही इस संबध में थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि, दोनो के शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। मृतक प्रेमी की पत्नी ने बताया है कि, उन्हें जब पति और उसकी प्रेमिका के बीच प्रेम संबध की जानकारी हुई तो वे लड़की को पति से दूर रहने के लिए कहा था। साथ शादी शुदा होने और दो बच्चे के पिता होने की दुहाई देकर इस रिश्ते को खत्म करने के लिए समझाया था।  मगर वे लोग तो उससे भी ज्यादा कदम उठाकर आत्महत्या ली।