महिला रेल अफसर ने की आत्महत्या, सीनियर पर प्रताड़ना के आरोप 

Railway Officer Vinita Sahani Committed Suicide
X
महिला रेल अफसर विनीता साहानी ने की आत्महत्या
न्यायधानी बिलासपुर की रेलवे अफसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर उठाते हुए सीनियर पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के एनई (NE) कॉलोनी में शनिवार शाम एक रेलवे महिला अफसर ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर महिला के विभागीय सीनियर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस पर सुसाइड केस मानकर आगे की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विनीता साहनी (37 वर्ष) रेलवे के कमर्शियल विभाग में अफसर थी। महिला अफसर का पति ओब्राहम हेल जिम संचालक है। शनिवार को पति जिम पर था और विनीता अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। जब बच्ची दूसरे कमरे से खेल कर आई वह अपनी मां को फांसी पर लटके देख डर गई और पड़ोसियों को बुलाया। जिसके बाद पड़ोसियों ने अफसर के पति और पुलिस को सूचना दी।

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर थी विनीता साहनी

वहीं पुलिस की पूछताछ में उसके पति ने बताया कि, विनीता को गिरने से कोहनी और कंधे में चोट आई थी। इसलिए वह शनिवार की सुबह कंधे का एक्स-रे कराने रेलवे अस्पताल होकर वापिस घर आ गई थी। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर मिली। उसने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी हरियाणा की मूल निवासी थी। वह स्पोर्ट्स कोटा में बिलासपुर रेलवे जोन में नियुक्ति हुई थी। विनीता की शादी को 10 साल हो चुके हैं। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि, विनीता और उसके पति के बीच अब तक कभी लड़ाई होते नहीं देखा है।

रेलवे के अधिकारी विकास कश्यप पर प्रताड़ना का आरोप

सोशल मीडिया पर यूजर्स विनीता के आत्महत्या के पीछे रेलवे के अधिकारी विकास कश्यप पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विनीता लंबे समय से बहुत परेशान चल रही थी। अफसर यहां तक कि विनीता के ट्रांसफर की भी बात कही जा रही थी। इस मामले में अब तक इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story