गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का समना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही बाढ़ एवं से बचाव  के संबंध में बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए निर्देश जारी किया है। 

दरअसल बाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। साथ ही बाढ़ एवं से बचाव  के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए निर्देश जारी किया है। कलेक्टर ने कहा की प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संपर्क करने का आग्रह किया है ताकि हर संभव मदद की जा सके। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर और नोडल अधिकारी जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अनुभाग स्तर पर भोपालपटनम एसडीएम, अनुभाग उसूर के लिए और भैरमगढ़ के लिए पर संपर्क किया जा सकता है।

इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर 

बारिश और बाढ़ से बीजापुर का भोपालपटनम इलाके में  इंद्रावती नदी का जल स्तर  खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गया है। नदी का जल स्तर 15 मीटर के करीब पहुंचा है। जिसके कारण बीजापुर का संपर्क आंध्र-तेलंगाना और महाराष्ट्र से टूट गया हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती का जल स्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। 

भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति

तिमेड़, वोडागुड़ा, भटपल्ली, चन्दनगिरी, लिंगापुर, गंगारम, रामपुरम, बामनपुर, अर्जुनल्ली, अटुकपल्ली, कोंडामौसम, चन्दूर, तारलागुड़ा समेत और कई गावों में खतरा मंडरा रहा हैं। बाढ़ प्रभावित गांव मे घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन नें अलर्ट जारी किया है।