बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डाइट में चार दिवसीय अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसमें बेमेतरा जिले के चारों विकासखंड के पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले प्राथमिक विद्यालय के अंग्रेजी विषय के 100 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे थे।

अपने उद्बोधन में डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे ने कहा कि अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा है और अंग्रेजी भाषा का शिक्षण अति आवश्यक है। आज हम अपने दैनिक जीवन में ही बहुत सारे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते रहते हैं। बच्चों को सिखाने का यह कार्य शिक्षक ही कर सकता है, क्योंकि शिक्षक ही एकमात्र माध्यम है, साधन है, उन बच्चों के लिए जिनके पास अंग्रेजी भाषा सीखने का कोई और साधन नहीं है। डाइट की व्याख्याता और इस प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी श्रीमती श्रद्धा तिवारी ने अंग्रेजी भाषा के सीखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में अंग्रेजी भाषा सीखने और सिखाने पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती श्रद्धा तिवारी ने चार दिवस के प्रशिक्षण की रूपरेखा और प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की है।

प्रशिक्षण के प्रथम कालखंड की हुई शुरुआत 
प्रथम दिवस के प्रशिक्षण के प्रथम कालखंड की शुरुआत मास्टर ट्रेनर अशोक साहू ने लेट मी इंट्रोड्यूस माइसेल्फ टॉपिक से किया गया। नेचर ऑब्जेक्टिव एंड फंक्शन ऑफ लैंग्वेज पर मास्टर ट्रेनर्स बी पी बानी सर ने प्रकाश डाला। मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द्र शर्मा के द्वारा अंग्रेजी भाषा का डर बच्चों के मन से निकालने के लिए आसान तरीके से अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग करना सिखाया गया। 

इन्होंने दी प्रस्तुति
मास्टर ट्रेनर्स विश्वनाथ शर्मा ने भाषा की समझ पर विस्तार से चर्चा की। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन् की श्रेया दूबे ने ध्वनि जागरूकता पर प्रकाश डाला। फिर प्रशिक्षणार्थियों का ग्रुप बनाकर विभिन्न गतिविधियां कराई गई। इस अवसर पर डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता जी एल खुटियारे, तुकाराम साहू, थलज कुमार साहू, राजकुमार वर्मा, यमुना जांगड़े, कीर्ति घृतलहरे, अमिंदर भारतीय, पूनम पाण्डेय सहित सभी अकादमिक और कार्यालयीन सदस्य उपस्थित थे।