चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली 

fake journalists arrested
X
पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार
कवर्धा पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से अवैध वसूली करने वाले चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है सभी ने लाखों रुपये तक की ठगी की है।

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपियों में अमन विसरिया, रियाज अटारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े शामिल हैं।

बता दें कि, तथाकथित पत्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झूठी खबर छापने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे। यही नहीं, ये लोग स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव कार्यालय से बात करने का दावा कर महिला की आवाज में अधिकारियों से फोन पर संवाद करते थे। बातचीत के दौरान वे अधिकारियों को निलंबन, सेवा समाप्ति और ट्रांसफर की धमकी देकर रकम देने का दबाव बनाते थे।

 fake journalists arrested
पुलिस की हिरासत में चारों आरोपी

स्वास्थ्य अधिकारियों से लाखों रुपये की कर चुके हैं वसूली

फर्जी पत्रकार अब तक दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के कुछ पीड़ित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story