हजारों महिलाओं से धोखाधड़ी : फ्लोरा मैक्स कंपनी की शिकायत लेकर कोरबा से सैकड़ाें की संख्या में पहुंचीं सीएम हाउस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा से सैकड़ों महिलाएं सीएम आवास का घेराव करने रायपुर पहुंची हैं। कोरबा जिले की महिलाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं फ्लोरा मैक्स यू-ट्यूब चैनल बिजनेस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
रायपुर- रोजगार देने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाएं सीएम आवास का घेराव करने पहुंची है। फ्लोरा मैक्स यू-ट्यूब चैनल बिजनेश कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं. @RaipurDistrict #Chhattisgarh #employment @vishnudsai pic.twitter.com/ZRQRDQMvip
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 28, 2024
वहीं मामला सामने आने के बाद फ्लोरा मैक्स बिजनेस कंपनी को कोरबा प्रशासन ने सील कर दिया है। कंपनी पर आरोप है कि, उसने महिलाओं से 30 हजार रुपए जमा कराया था। कोरबा जिले की 40 हजार से अधिक महिला समूह से जुड़ी हुई थी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS