अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेन्ट्रल सहायक श्रम आयुक्त बनकर फर्जीवाड़ा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक फर्जी दस्तावेज के सहारे एक युवक NTPC लारा में दाखिल होकर अधिकारियों को गिट्टी और रेत का ठेका दिलवाने का का दबाव बना रहा था। संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया।
यह पूरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। जहां के NTPC लारा में एक ठग खुद को सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) बताकर पहुंचा था। इस दौरान उसने भेल कंपनी के अफसरों के साथ मुलाक़ात कर बिलासपुर निवासी गजेंद्र सिंह को अपने ठेकेदार को गिट्टी और रेत का टेंडर दिलाने का दबाव बना रहा था।
रायगढ़ पुलिस ने सेन्ट्रल सहायक श्रम आयुक्त बनकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। भेल कंपनी के अफसरों से मुलाकात कर निर्माण सामग्री दिलवाने का दबाव बना रहा था। @RaigarhDist @RaigarhPolice #Chhattisgarh #CGNews #fraud pic.twitter.com/1tmLJHF2g2
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 28, 2025
फर्जी तरीके से हुआ NTPC के अंदर दाखिल
घटना 27 मार्च की है, ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ऋत्विक कुमार षडंगी नामक युवक का विजिटर पास जारी किया गया था। जिसके बाद NTPC कॉल आया, जिसमें अनुरोध किया गया कि, ऋत्विक षडंगी का विजिट के विजिटर पास जारी किया जाए। साथ ही NTPC प्रबंधन के मानव संसाधन अनुभाग के प्रतिनिधि उन्हें रिसीव करें। इसी के जरिये आरोपी युवक NTPC के अंदर दाखिल हो गया।
संदेह होने पर की गई पूछताछ
संदेह होने पर NTPC के सुरक्षा अफसरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस जांच में फर्जी दस्तावेज बनाकर धमकाना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। बीएचईएल के अधिकारियों को उसके हावभाव पर शक हुआ। उन्होंने जब श्रम विभाग से जांच की तो पता चला कि, ऋत्विक कुमार षडंगी नाम का कोई भी व्यक्ति श्रम विभाग में सहायक आयुक्त नहीं था।
टेंडर दिलाने के लिए रची थी साजिश
आरोपी के पकड़े जाने के बाद CISF के कंपनी कमांडर ने क्यूआरटी टीम को अलर्ट किया। जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया गया। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि, सबकुछ टेंडर दिलाने के लिए किया जा रहा था। इसके लिए ही आरोपी युवक ने मनगढ़त कहानी रची थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म काबूल किया।