कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जहां दो युवकों ने मिलकर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि, महिला शौच के लिए जा रही थी, तभी बदमाशों ने महिला का रास्ता रोककर जबदस्ती अपने साथ बाइक में बिठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवकों का नाम सोहन और राम किशन खड़े हैं। बताया जा रहा है कि, 56 साल की विधवा जब शौच के लिए जा रही थी तभी युवकों ने रास्ता रोका और अपने साथ चलने को कहा। महिला के मना करने पर दोनों युवकों ने जबदस्ती उसे अपने साथ बाइक में बिठाकर छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए जहां दोनों युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उसके पास जाने लगे तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
किशोरी से गैंगरेप, दो नाबालिगों समेत 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

वहीं कुछ दिन पहले ही अंबिकापुर जिले में ही एक किशोरी के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। शादी समारोह में शामिल होने गई किशोरी को आरोपी उठाकर जंगल की ओर ले गए। सुनसान और घने जंगलों के बीच 5 आरोपियों ने एक-एक कर किशोरी के दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 2 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घिनौनी वारदात अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंझादाढ़ गांव की है।