Logo
ओडिशा से अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी बड़ी खेप में होती है। वहां से छत्तीसगढ़ के रास्ते देशभर में इसकी तस्करी होती है।

बेमेतरा। नेशनल हाईवे में गुरुवार की देर शाम एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए मादक पदार्थ का वजन करीब 625 किलोग्राम है। बाजार में इसकी कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश इंदौर पुलिस और  रायपुर की टीम संदिग्ध वाहन को ग्राम कठिया के पास पेट्रोल टंकी के ढाबा के करीब रोककर खोजबीन की। जांच में वाहनों में लोड नशीला पदार्थ होना पाया गया। जिसके बाद कुछ आरोपियों को पकड़ा गया है। वाहन ओडिशा से एमपी के सागर जा रहा। बताया जा रहा है कि 46 बोरियों में भरे लगभग 6 क्विंटल 25 किलो गांजा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 3 से 4 करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया गया है। मामले में एक माल वाहक और एक कार की जब्ती की गई है। मौके पर बेमेतरा पुलिस पहुंची थी।

जिला न्यायालय एनसीबी ने लिया रिमांड पर

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश इंदौर पुलिस व रायपुर की टीम ने शुक्रवार आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश कर आरोपियों को रिमांड में लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी शामिल नहीं किया गया।

राजधानी में चल रहा निरंतर अभियान

वही कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में नशे में रहकर काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 51.66 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही 12 किलो 595 ग्राम गांजा, 840 नग नाईट्रोसन समेत 4 दोपहिया, 5 मोबाइल फोन और नकदी जब्त किया गया है। आपको बता दें, 3 अक्टूबर 2023 में रायपुर में ही पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने दो अंतरराज्जीय आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपित कुलविंदर सिंग निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन पंजाब, निशानजी सिंह निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। कुलविंदर खुद के ट्रक चलाता है, वहीं निशानजी सिंह भी ड्राइवरी करता है। ये पंजाब से नशे का सामान लाते थे।

5379487