शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने की डीए में 4% बढ़ोत्तरी की घोषणा, कर्मचारी संगठन ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक दीपावली से पहले 4% की बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है।;

By :  Ck Shukla
Update:2024-10-16 12:30 IST
सीएम साय ने शासकीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी की घोषणा कीcm vishnudeo sai
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ी सौगात दी है। सीएम साय ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दी गई है। वहीं कर्मचारी फेडरेशन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि, महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से स्वीकृत होनी चाहिए। 

50% मिलेगा महंगाई भत्ता

राज्य के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था, कि राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि मंहगाई सबके लिए बराबर है, सभी कर्मचारियों को एक जैसा मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए। वहीं अब कर्मचारियों का डीए में बढ़ोतरी को लेकर इंतजार ख़त्म हुआ।  

इसे भी पढ़ें...बस्तर गए सीएम का हेलीकाप्टर खराब : स्टेट प्लेन में भी तकनीकी खामी

सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी 

DA में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर सीएम साय ने ट्वीट में लिखा कि, प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके मंहगाई भत्ता को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने का निर्णय लिया है। हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं। हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।

Similar News