Logo

रायपुर। गुजरात में कांग्रेस का दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन आज संपन्न हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधिवेशन में कहा है कि, जो लोग सक्रिय नहीं हैं वो पदों से हट जाएं। इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, जो काम नहीं करते वो खुद से कभी जगह नहीं छोड़ेंगे। इसके बजाय पार्टी में परफॉर्मेंस बेस्ड एसेसमेंट सिस्टम होना चाहिए। 

मैं 72 साल का, लेकिन अभी भी ऊर्जावान : सिंहदेव 

श्री सिंहदेव ने कहा- इसी आधार पर एक्शन, परिवर्तन पार्टी में होना चाहिए। मैं 72 साल का हूं... लेकिन मुझमें अभी भी ऊर्जा है। मैं लगातार काम कर सकता हूं। आगे उन्होंने कहा- नए लोग किसी भी उम्र के हों परफॉर्मेंस ही पदों का आधार होना चाहिए। कोई युवा है और परफॉर्म नहीं कर पा रहा तो क्या मतलब। 

गुजरात अधिवेशन से वापस लौटेंगे कांग्रेस नेता 

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता गुजरात अधिवेशन से आज लौटेंगे। प्रदेश के 50 नेता कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे। सभी नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ लौट रहे हैं। दोपहर 1 बजे अहमदाबाद से रायपुर पहुंचेंगे। 

सबसे पहले राहुल गांधी को निकालना होगा : शर्मा

कांग्रेस अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने काम न करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की बात कही है। वहीं टीएस सिंहदेव ने परफार्मेंस को आधार बनाने की बात कही है। कांग्रेस नेताओं के इन बयानों पर छततीसगए़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, फार्मूला चाहे कोई भी हो, कांग्रेस को सबसे पहले राहुल गांधी को निकलना होगा। उसके बाद बाकी नेताओं का नंबर आएगा।