रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हॉटल एमरॉल्ड, रिंग रोड, चंगोराभाठा में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद का हिन्दू नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने किया है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन तिलक ,गुलाल लगाकर, पुष्प वर्षा कर हिन्दू नव संवत्सर विक्रम संवत 2024 एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी के सुख, शांति, समृद्धि व यश - कीर्ति में वृद्धि की कामना है। इस अवसर पर आयोजन रंगारंग संगीत के कार्यक्रम में बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, अनिता राव,अर्चना तिवारी, सुलभा पाण्डेय के गाये गये गीत पर सभी जमकर झूमें - नाचे एवं कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। 

ये लोग हुए शमिल 

इस अवसर पर समिति प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, गिरजाशंकर दीक्षित, वीणा मिश्रा, वसुधा राकेश तिवारी, रजनी भानुप्रकाश पाण्डेय, बी शैलजा रामकुमार, लक्ष्मी राव, वीणा ठाकुर, सुलभा पाण्डेय, कल्पना मिश्रा, सुमन पाण्डेय, अर्चना तिवारी, निकिता तिवारी, रीता तिवारी, रमाकांत दुबे, सुनील शुक्ला, उमेश शर्मा उपस्थित रहे थे। इस कार्यक्रम के संयोजक रजनी पाण्डेय, भानुप्रताप पाण्डेय और अनिता राव का मुख्य योगदान था।