Logo
सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस में एकजुटता नजर आई।

अंगेश हिरवानी- नगरी। छत्तीसगढ़ के सिहावा नगरी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान कार्यकर्त्ता उत्साह में नाचते गाते हुए भी नजर आए।कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होती दिखी।

विधानसभा स्तर पर कांगेस विधायक अम्बिका मरकाम ने होली मिलन का कार्यक्रम नगरी में में किया। इस होली मिलन समारोह में धमतरी के विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा,अशोक सोम सहित सिहावा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। साथ ही सभी डीजे के धुन में झूमे।

होली खुशियों का पर्व- विधायक 

समारोह में कांग्रेस जनों की एकता और मजबूती देखने को मिली, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस मौके पर विधायक अंबिका मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा- होली का पर्व प्रेम, एकता भाईचारे के साथ आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक है। यह त्योहार सभी गिले-शिकवे को भूलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर यह पर्व मनाना अपने आप में एक सुखद अनुभव है। 

holi milan
होली मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए कलाकार

संगठन में दिखी एकता 

होली मिलन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

5379487