Logo
केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यहां पर 21 जनवरी को दोपहर में ही आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उनकी यहां पर नक्सलवाद को लेकर बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है।

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। उनका यहां पर दोपहर दो बजे आगमन होगा। यहां आने के बाद वे विधानसभा परिसर में ही नक्सल मामले में 2.15 से 4.15 बजे तक बड़ी बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव के केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, प्रदेश के मुख्य सचिव, विभागीय सचिव के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह शाम को प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया था। उनका अब यहां पर 21 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम के समापन में आना हो रहा है। यह कार्यक्रम शाम को विधानसभा में होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यहां पर 21 जनवरी को दोपहर में ही आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उनकी यहां पर नक्सलवाद को लेकर बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है। हाल के दिन में नक्सल घटनाओं में इजाफा हुआ है। विधानसभा चुनाव के पहले केंद्रीय मंत्री ने अपने छत्तीसगढ़ आगमन पर कई बार इस यह बात कही थी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया जाएगा। अब यहां पर भाजपा की सरकार बनी है और ऐसे में केंद्रीय मंत्री का आगमन हो रहा है, तो वे यहां पर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नक्सलवाद से निपटने के लिए रणनीति और योजना बनाने का काम करेंगे।

8 बजे लौट जाएंगे

बैठक के बाद विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह रात को 8 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

5379487