रायपुर- लोकसभा चुनाव आने में कुछ ही महीने बाकी है। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे दोपहर 1.10 बजे कोंडागांव पहुंचकर बस्तर क्लस्टर की बैठक लेंगे। बस्तर, कांकेर, महासमुंद में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर नजर डालेंगे। इस दौरान उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहेंगे। 

बता दें, गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने वाले हैं। दोपहर 1.10 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे, इसके बाद 3.20 पर जांजगीर चांपा के लिए पहुंच जाएंगे। जांजगीर चांपा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 4.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। वे 12 बजे गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। इसके बाद 1 बजे कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे, यहां पर आयोजित जनसभा में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे रायपुर वापस आ जाएंगे।