बिश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में कड़ाकेदार ठंड को देखते हुए मकर सक्रांति के सजग गंगा ग्रामोत्थान समिति सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को 205 नग कंबल और 130 नग शाल का वितरण किया गया। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि, यह 31 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा। 

 

सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग स्वयंसेवी संस्था गंगा ग्रामोत्थान समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि, जरूरतमंदों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हमारी संस्था समय समय पर अभियान चलाकर सेवाभाव से जरूरतमंदों की सेवा करती है। आपात स्थितियों में भी संस्था अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती है। कड़ाकेदार ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों व भिक्षाटन करने वालो को ठंड से बचाव के लिए सेवा अभियान चलाकर संस्था द्वारा जगह जगह शाल व कंबलों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही उन्हें ठंड से बचने की समझाइश भी दी जा रही है। संस्था के प्रदेश महासचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि हाड़ तोड़ ठंड के मद्देनजर संस्था का कंबल शाल वितरण अभियान फिलहाल 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।

शहर के विभिन्न स्थानों बांटा गया कंबल और शाल 

संस्था सदस्यों ने शहर के शनि मंदिर, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, फोकटपारा, कुंजनगर, कमलापुर, कैलाशपुर और पहाडग़ांव समेत दर्जन भर गावों में भ्रमणकर जरूरत मंद लोगो को ठंड से बचाव के लिए 205 नग कंबल और 130 नग शाल का वितरण किया। कंबल और शाल वितरण करने वालों में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गोयल, महासचिव नरेंद्र जैन, अनीता गोयल, मधु जैन, अंशुल गोयल, सुरेश पांडे की टीम सक्रिय रही।